कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है,जिसके प्रभाव में आने वाले सेक्टरों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इन्ही प्रभावित सेक्टरों को राहत देने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण बड़ी घोषणा की है।बता दें वित्त मंत्री ने कुल 6,28,993 करोड़ रुपए के आर्थिक राहत की घोषणा की है।जिसके चलते प्रभावित सेक्टरों को राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है।

इन  क्षेत्रों  के लिए गारंटीड स्किम:-

कोविड से प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपए की लोन गारंटी स्कीम।

हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ रुपए।

अन्य सेक्टर्स के लिए 60 हजार करोड़ रुपए।

हेल्थ सेक्टर के लिए लोन पर 7.95% सालाना से अधिक ब्याज नहीं होगी।

अन्य सेक्टर्स के लिए ब्याज 8.25% से ज्यादा नहीं होगी।

ECLGS

ECLGS में 1.5 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

ECLGS 1.0, 2.0, 3.0 में अब तक 2.69 लाख करोड़ रुपए का वितरण

सबसे पहले इस स्कीम में 3 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी।

अब इस स्कीम का कुल दायरा 4.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

अब तक शामिल किए गए सभी सेक्टर्स को इसका लाभ मिलेगा।

क्रेडिट गारंटी स्कीम

छोटे कारोबारी-इंडिविजुअल एनबीएफसी, माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूट से 1.25 लाख तक का लोन ले सकेंगे।

इस पर बैंक के एमसीएलआर पर अधिकतम 2% जोड़कर ब्याज लिया जा सकेगा।

इस लोन की अवधि 3 साल होगी और सरकार गारंटी देगी।

इसका मुख्य मकसद नए लोन को वितरण करना है।

89 दिन के डिफॉल्टर समेत सभी प्रकार के बॉरोअर इसके लिए योग्य होंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड से प्रभावित अर्थव्यवस्था को तेजी लाने के लिए कई आर्थिक घोषणाएं की हैं। इसमें कुछ नई योजनाएं भी शामिल हैं। वहीं कुछ पुरानी योजनाओं का विस्तार किया गया है। नए आर्थिक पैकेज में कोविड से प्रभावित सेक्टर्स के लिए यह नई घोषणाएं की गई हैं।

Share.

Comments are closed.