अपराध:ऑनलाइन साइट जीवनसाथी की तलाश करने वाले युवाओं के साथ कई बार धोखाधड़ी और दुष्कर्म जैसे वारदातों को निमंत्रण देने का जरिया बन चुका है।इन साइटों का उपयोग कर अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधी अक्सर झांसा देकर अपने मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं।ऐसे ही मेट्रिमोनियल साइट पर जीवनसाथी की खोज युवती के लिए भारी पड़ गया।पूरा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है।
जानकारी के मुताबिक मेट्रोमोनियल साइट पर मुलाकात के बाद मुंबई के 50 साल के शख्स ने खुद को 35 साल का बताया और निकाह के नाम पर लड़की से रेप किया।युवती ने 9 महीने गिड़गिड़ाने के बाद सोमवार को कोहेफिजा थाने में FIR दर्ज कराई।जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मामले के संबंध में युवती से पूछताछ किया गया।जिसमें युवती ने बताया कि उसकी उम्र 31 साल की है और वह विदिशा में जॉब करती है. पिछले साल अगस्त में मेट्रोमोनियल साइट पर मुंबई के मलाड में रहने वालेआरोपी बिजनेसमैन इस्माइल सैय्यद से दोस्ती हुई।उसने प्रोफाइल में अपनी उम्र 35 लिखी हुई थी।असल में आरोपी युवक का उम्र अधिक था।वह युवती से शादी करने के वादे कर दुष्कर्म किया।






