अपराध:हत्या की वारदातें आय दिन बढ़ती ही जा रही है, हत्या को अंजाम देने वाले अपराधी बेख़ौफ़ होकर वारदातो को अंजाम दे रहे हैं।ऐसे ही बुजुर्ग के निर्मम हत्या का मामला भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआवं गांव का है।जहाँ स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग जमुआवं गांव का निवासी मुक्तिनाथ चौधरी है। ग्रामीणों ने बताया कि वो घर से कुछ दूरी पर गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में अक्सर सोते थे। वारदात की रात भी वो वहीं सोये हुए थे।कि इसी दौरान किसी अज्ञात हथिया बदमाश ने उन्हें गोली मार दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ी हुई हैं।







