मध्यप्रदेश: देश में कोरोना की वजह से प्रशासन ने धार्मिक स्थलों को लंबे समय में बंद रखने के निर्देश दिए थे।जिसके चलते श्रद्धालुओं को इंतजार भी करना पड़ा।ऐसे में महाकाल के द्वारा खुलने की खबर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।आखिरकार भक्तों का इंतजार खत्म हुआ और महाकाल के दर्शन की अनुमति प्रशासन से मिल गयी।आपको बता दे कि प्रदेश के उज्जैन में 80 दिन बाद सोमवार से श्रद्धालु को महाकाल के दर्शन की अनुमति मिल चुकी है।

जानकारी के अनुसार महाकाल के भक्त सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच गए।श्रद्धालुओं में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है।महाकाल के दर्शन के दौरान कई श्रद्धालु कोविड गाइडलाइन और महाकाल मंदिर समिति के नियमों को ताक में रखकर मंदिर में प्रवेश कर गए और कुछ लोग मंदिर के बाहर भी बिना मास्क के भी दिखे। महाकाल के दर्शन के लिए पहले दिन 3500 श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इस बार प्रशासन ने सख्ती के साथ कोविड गाइडलाइंस के पालन करने के निर्देश दिए हैं।

