उत्तर प्रदेश:प्रदेश में ऐसे स्थानों पर छापा मारने की प्रक्रिया लगातार जारी है।जहाँ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में अश्लीलता फैला रहे होते हैं।बता दे ऐसे ही मामले की सूचना मिलते ही मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।इस मामले पर पुलिस ने बताया कि मथुरा जनपद में रविवार को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर गोवर्धन कस्बे में स्थित दो गेस्ट हाउसों पर छापा मारकर युवक-युवतियों के पांच जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है और पुलिस को मौके से अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है।इसके साथ ही पुलिस ने दोनों गेस्ट हाउसों के संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।

पूरे मामले पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया, सौंख अड्डा के समीप स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन एवं पावन धाम सेवा सदन नाम से संचालित दो गेस्ट हाउसों पर छापे मारकर कार्यवाही की गई।जिसके चलते दो और तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने एक गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी जांच के लिए जब्त की।गेस्ट हाउस के संचालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ भी कर रही है।

Share.

Comments are closed.