‘
छत्तीसगढ़:प्रदेश में अचानक रुख बदल रही मौसम के कारण तेज हवा और बारिश जैसी स्थितियां उत्पन्न कर चुकी है।जिसके चलते अब प्रदेश में हादसों की दस्तक़ मिलनी भी शुरू हो गई है।मौसम के इसी भयावह रूप के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मौत की खबर कवर्धा जिले से सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूरी घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है।
इस हादसे के शिकार हुए मृतकों में 16 साल की एक किशोरी और 2 महिलाएं शामिल हैं।मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने के कारण सभी पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। जिसके बाद आकाशीय बिजली उन पर गिर गयी और किशोरी सहित तीन सदस्यों की मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुँची और डायल 112 की सहायता से अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चारभाठा खुर्द निवासी सेवरी चंद्रवंशी, नंदिनी चंद्रवंशी और 16 वर्षीय किशोरी तीनों पास के गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से सभी पैदल ही शाम करीब 6.30 बजे गांव लौट रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों गांव से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।और गाज गिरने की वजह से तीनों की मौत हो गई।वही अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम का सैलाब उमड़ पड़ा है।

