पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है,अलग-अलग देशो में अलग-अलग हथकंडे अपनाकर कोरोना को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।वही भारत मे भी टीकाकरण का अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है।भारत में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए किए जाने वाले  टीकाकरण की संख्या 32 करोड़ के हो चुकी  है. देश में रविवार को 17, 21 268 टीके लगाए गए।जिसके बाद अब तक की कुल संख्या 32 करोड़, 36 लाख 63 हजार 297 हो गई. इसके साथ ही दुनियाभर में भारत सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला देश बन गया।वही ग्लोबल वैक्सीन ट्रैकर की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, जर्मनी, फ्रांस और भारत में टीकाकरण की गति तेज है. दिलचस्प बात यह है कि भारत में टीकाकरण इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ जबकि ब्रिटेन में 8 दिसंबर को, अमेरिका में 14 दिसंबर, इटली, जर्मनी और फ्रांस में 27 दिसंबर को टीकाकरण की शुरुआत हुई।जिसके बाद टीकाकरण अभियान लगातार जारी है।

जानकारी अनुसार 28 जून की सुबह 8 बजे तक ब्रिटेन में 7 करोड़, 67 लाख 74 हजार 990, अमेरिका में 32 करोड़, 33 लाख, 27 हजार 328, इटली में 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार 721, जर्मनी ने 7 करोड़ 14 लाख 37 हजार 514 और फ्रांस में अब तक 5 करोड़ 24 लाख 57 हजार 288 टीके लगाए जा चुक हैं. भारत में यह संख्या  32 करोड़, 36 लाख 63 हजार 297 है।टीकाकरण की प्रक्रिया अब देश विदेशों में भी रफ्तार पकड़ती जा रही है।

Share.

Comments are closed.