अपराध:गाजियाबाद से ट्रिपल मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।इस वारदात ने इलाके में दहशत का महौल कायम कर दिया है।बताया जा रहा है कि डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी।इस हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।वही एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी के मेन बाजार का है जहाँ बदमाशों ने ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां बदमाश डकैती के इरादे से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि देर रात कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन के घर में घुसे बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने माता-पिता सहित दो बेटों को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रियाजुद्दीन की पत्नी की हालत गंभीर है।

