हिमाचल: देश में बलात्कार के मामले आय दिन बढ़ती ही जा रही है।देश के किसी भी कोने में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।ऐसे ही रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला हिमांचल के बिलासपुर का है। जहां चलती ट्रक में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिक युवती ने एक ट्रक चालक पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता पर शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक सुनील नाम के युवक ने ट्रक के भीतर के उसके साथ रेप किया। आरोपी ट्रक चालक ने उसे धमकी देते हुआ कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने डर के कारण ये बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

