Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » 15 दिन का होगा आयोजन, रामनगरी अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट में प्रस्ताव – विशाल सिंह, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण

    15 दिन का होगा आयोजन, रामनगरी अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट में प्रस्ताव – विशाल सिंह, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionJun 28, 2021 Swaraj Mission Breaking No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामनगरी अयोध्या को आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बने विजन डॉक्यूमेंट में अयोध्या को उत्सवधर्मी नगर के रूप में विकसित किया जाना है। इसमें भगवान राम के जीवन चक्र से जुड़े विषयों पर विविध आयोजन की रूपरेखा तय की गई है। इसमें अयोध्या में होने वाला तीन दिवसीय दीपोत्सव 15 दिन करने का प्रस्ताव है। अभी ये तीन दिन का होता है। इसमें विविध प्रकार के आयोजन होंगे। साथ ही परिक्रमा मार्ग पर भगवान राम के जीवन वृत से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

    इसके अलावा भरतकुंड के पौराणिक स्थल व नई विकसित होने वाली ग्रीन सिटी में भी सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी। अयोध्या में हर माह धार्मिक दृष्टि से कुछ न कुछ आयोजन होते रहे हैं। इन धार्मिक आयोजनों को आस्था के साथ सांस्कृतिक दृष्टि से बेहतर बनाए जाने की रूपरेखा तय की गई है।

    अयोध्या में जनवरी माह में मकर संक्रांति, फरवरी माह में मौनी अमावस्या, मार्च माह में महाशिवरात्रि व रंगभरी एकादशी, अप्रैल माह में रामनवमी, मई माह में बुद्ध पूर्णिमा व जानकी नवमी, जून माह में गंगा दशहरा, जुलाई माह में गुरु पूर्णिमा, अगस्त माह में मणि पर्वत का झूलनोत्सव, अक्तूबर माह में शरद पूर्णिमा व विजयादशमी, नवंबर माह में कार्तिक नवमी दीपावली व दिसंबर माह में श्रीराम विवाहोत्सव मनाया जाता है।

    यह सभी मुख्य उत्सव में शामिल धार्मिक त्योहारों को स्थानीय लोग पूरी श्रद्धा के साथ जोश के साथ मनाते हैं। इसमें तीन उत्सव श्रीराम नवमी, मणिपर्वत का झूलोत्सव व दीपोत्सव सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इन तीनों मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूसरे जनपदों से भी आते हैं। इसके अलावा परिक्रमा में भी बड़ी तादात में लोग अयोध्या की परिक्रमा करने आते हैं ,लेकिन यह सांस्कृतिक उत्सव में शामिल नहीं है।

    अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट में अयोध्या के आकर्षण को बढ़ाने के लिए यहां पर सांस्कृतिक उत्सव को बढ़ावा दिए जाने की सलाह दी गई है। इसमें अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को 15 दिन का किए जाने का प्रस्ताव है। अभी तक दीपोत्सव मात्र तीन दिनों का होता है। इसमें छोटी दीपावली के दिन राम की पैड़ी पर लाखों दीपों को एक साथ जलाया जाता है। साथ ही दो दिन विविध प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन होते हैं।

    इसमें दीपोत्सव के कार्यक्रम को बढ़ाने की रूपरेखा तय की गई है। शारदीय नवरात्र से दीपोत्सव का आगाज होगा, जो दीपावली तक अनवरत चलेगा। इसमें छोटी दीपावली के दिन ही घाटों पर दीप जलाए जाएंगे लेकिन शेष 14 दिन विविध प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग पर भगवान राम जीवनवृत पर आधारित प्रदर्शनी, नई विकसित होने वाली ग्रीन सिटी में विविध आयोजन व पौराणिक स्थल भरतकुंड पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

    यह सभी सांस्कृतिक आयोजन अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आमतौर पर अभी तक अयोध्या विदेशी पर्यटक नहीं आते हैं, अगर आते भी है तो इनकी संख्या नाममात्र है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के दो धर्मनगरी काशी व मथुरा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। विजन डॉक्यूमेंट में यह माना गया है कि विदेशी पर्यटकों को काशी व मथुरा में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन रिझाते हैं।
    इससे वो वहीं पर आते हैं। कुछ इसी प्रकार की परंपरा अयोध्या में विकसित की जानी है, जो आध्यात्म के साथ अयोध्या से विदेशी पर्यटकों को सीधे तौर पर जोड़े। इसी क्रम में दीपोत्सव को अब दिव्य व भव्य बनानेे की रूपरेखा तैयार की गई है।

    अयोध्या को उत्सव धर्मी नगरी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट में रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें शारदीय नवरात्र से लेकर दीपावली तक 15 दिन लगातार उत्सव मनाया जाना है। इसमें आध्यात्म की दृष्टि से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाने हैं। पौराणिक स्थल भरत कुंड व नई विकसित होने वाली ग्रीन सिटी में विविध सांस्कृतिक आयोजन किए जाने हैं। परिक्रमा मार्ग पर भगवान राम के जीवन वृत से जुड़ी प्रदर्शनी लगाने की रूपरेखा तय की गई है।

    Ayodhya Ram UTTAR PRADESH
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव कल्याण बोर्ड की 15वीं बैठक सम्पन्न

    जनता की समस्याओं के लिए जिम्मेदार कौन? पूछता है रायपुर!

    रक्षाबंधन विशेष

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.