अपराध-हत्या की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी बेख़ौफ़ होकर जुर्म को अंजाम देते हैं।मिली जानकारी के मुताबिक पलवल सेक्टर-दो स्थित जिम में कसरत करने आए युवक पर गोलियों की बौछार कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी।जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
बता दे इस हादसे में मृतक युवक के शरीर में 16 से अधिक गोलियों के जख्म मिले हैं। वही जांच में जुड़ी पुलिस तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार अलावलपुर गांव निवासी आनंद के बेटे लोकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 26 जून की देर शाम भाई अनूप के साथ वह बाइक से जिम में एक्सरसाइज करने के लिए सेक्टर-दो स्थित फिटनेस वर्ल्ड जिम में जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने भाई अनूप को जीजा सतबीर के मकान के पास बाइक से उतार दिया। वह जिम जा रहा था। इसी दौरान गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी तो वह सतबीर के मकान की तरफ भागे तो देखा कि गांव के ही कैलाश, लखन व प्रशांत अपने दो अन्य साथियों के साथ अनूप पर दनादन गोलियां बरसा रहे थे।इतना ही नहीं जब वह मौके पर जाने लगे तो हमलावरों ने उन्हें भी मारने की धमकी देते हुए गोलियां चला दीं। लेकिन मौके से भाग गए। जिम में मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इसके पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से 20 से ज्यादा गोलियों के खोल व कुछ कारतूस बरामद किए है।साथ ही आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है।







