कोरोना की वजह से पूरे देश के कई परिवारों ने अपनो को खो दिया,कोरोना के कोहराम के चलते कितनों ने अपने सम्बन्धियों के चिता को आग देने से वंचित रह गए। लेकिन कोरोना का कहर यही तक सीमित नहीं बल्कि आने वाले समय में कई बड़ी जन-धन की हानि करने वाला है।बता दें कोरोना की दूसरी लहर से अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और भारत जैसे बड़े देश भी इससे अछूते नहीं रह पाए। भारत में भी कोरोना ने जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी और आॅक्सीजन की किल्लत ने तो कई मासूमों की जान ले ली।अब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है।जिसमें लोगों को बड़ी चुनोतियों का सामना करना पड़ेगा।कोरोना का नया रूप डेल्टा प्लस वायरस के डेल्टा या बी1.617.2 प्रकार में उतपरिवर्तन होने से बना है। इस जीनोम का सबसे पहला क्रम इस साल मार्च महीने के आखिर में यूरोप में पाया गया था। वैज्ञानिकों ने कोरोना के इस नए रूप को ‘डेल्टा प्लस’ ‘एवाई 1’ नाम दिया है। वहीं, माना जा रहा है कि ये भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने का कारण बन सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत में तीसरी लहर आने का कारण कोरोना का नया रूप ‘डेल्टा प्लस’ हो सकता है। वहीं, विश्व स्वास्थय संगठन यानी डब्ल्यूएचओ भी मान चुका है कि कोरोना का ये रूप बेहद खतरनाक है। ऐसे में इसके कुछ हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हैं।जिसे नज़रअंदाज़ करने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Share.

Comments are closed.