बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना समाज और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने कहा है कि देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर देना चाहिए क्योंकि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इंडिया और भारत के बीच का अंतर बताया है।
कंगना की इस पोस्ट पर यूजर्स की ओऱ तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- कंगना राणावत का कहना है कि इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक ‘गुलाम नाम’ है और इसलिए इसे भारत से बदल दिया जाना चाहिए लेकिन उन्हें कौन बताएगा कि अंग्रेजों से पहले न इंडिया था और न ही भारत? वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, Z प्लस सुरक्षा के साथ कंगना क्षितिज पर नई इतिहासकार हैं।







