Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • भंसाली का रक्तदान, अब तक 70…
    • रायपुर में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Thursday, May 14
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

    इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionMar 24, 2023 National No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, छत्तीसगढ़ – 24/03/2023 :

    मार्च का तीसरा हफ्ता चल रहा है और मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मार्च के पहले सप्ताह से जारी गर्मी पर पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से विराम लग गया है। आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। इस बारिश से गेहूं के दानों में नमी की मात्रा अधिक होने की संभावना है, जिससे अनाज की गुणवत्ता खराब होगी। इससे किसान परेशान व चिंतित नजर आ रहे हैं।


    इस बीच 23 मार्च से 25 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा है। इससे कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। इस पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मध्यम पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है।


    निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकता है।


    पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके साथ ही, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है।


    जबकि 24 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम हवाओं के साथ छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

    Rain Weather patterns Whether change Whether forecast
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    संजय विनायक जोशी का रायपुर प्रवास

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    भंसाली का रक्तदान, अब तक 70…

    May 13, 2026

    रायपुर में भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश

    May 13, 2026

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.