दिनांक 22 जनवरी 2023, छतरपुर –
सनातन धर्म के कथावाचक आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जिने बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जानते हैं उन्हें कुछ दिनों पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री अपने चमत्कारों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं हैं।
विगत दिनों बमीठा, छतरपुर के ग्राम गाढ़ा के निवासी लोकेश गर्ग को एक अनजान व्यक्ति के द्वारा आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बात की लिखित रूप 22 जनवरी 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

फोन पर धमकी देने वाले का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है। उसने लोकेश गर्ग से आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री से बात करवाने को कहा। इसके उत्तर में लोकेश ने कहा कि उसकी उतनी पहुंच नहीं है कि वह उनसे बात करा पाए। हालांकि वह उनका रिश्तेदार जरूर है, तो इस पर सामने वाले व्यक्ति जिसका नाम अमर सिंह बताया जा रहा है उसने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की तेरहवीं की तैयारी करके रखो और फोन काट दिया, जिसके बाद सम्बन्धित थाने में जानकारी और सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज करायी गयी है।

कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ के कथावाचक डॉ अशोक हरिवंश ने भी ग्राम तेंदुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके मंच से उनके गुरु भाई धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा था कि कुछ अधर्मी लोग धर्म का नाश करने के लिए आतुर हो गए हैं लेकिन यह इतिहास रहा है कि हमेशा जीत धर्म की ही होती है और इसलिए मैं अपने गुरु भाई बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करता हूं।


ज्ञात हो कि डॉ अशोक हरिवंश और आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री(बागेश्वर धाम सरकार) गुरुभाई हैं और दोनों ही पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य जी के शिष्य हैं।








