मानिकपूरी पनिका समाज के नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पदाधिकारी गण, अपने मार्गदर्शक प्रेरणा स्रोत समाज के संरक्षक विधानसभा अध्यक्ष “चरणदास महंत“ व सांसद ज्योत्सना महंत से मिलकर आशीर्वाद लिया।
मानिक पुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित प्रदेश महासचिव प्रकाशदास मानिकपुरी ने जानकरी देते हुए बताया की समस्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर डॉ चरण दास महंत ने आशीर्वाद प्रदान कर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुमित दास को समाज हित मे कार्य कर समाज को नई दिशा प्रदान करने कहा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी, प्रदेश महासचिव प्रकाशदास मानिकपुरी(प्रथम निर्वाचित) उपाध्यक्ष गोकुलदास (कोण्डागाव )
कोषाध्यक्ष लोकनाथ केवरा (बलोदाबाजार) सचिव तुलसी दास (रतनपुर) साथ में चुनाव आयुक्त सत्यप्रकाश मानिकपुरी, गरियाबंद , समाज के सभी वरिष्ठ जन व बिलासपुर, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, महासमुंद के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।







