इससे पहले 1 अक्टूबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में ₹43 रुपए का इजाफ़ा किया था।

नई दिल्लीः 01/11/2021 –

LPG Price Hike: पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम में ₹266 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹2000.50 रुपए का मिलेगा। इससे पहले यह ₹1734 रुपए का मिल रहा था। नई दरें सोमवार से ही लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का इजाफ़ नहीं किया गया है।

महंगाई ने तोड़ रखी है कमर

देश में महंगाई का दौर जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ-साथ एलपीजी गैस के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। दिवाली से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है।

1 अक्टूबर को बढ़े थे ₹43 रुपए

बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 43 रुपये का इजाफ़ किया था। वहीं, 1 सितंबर को कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹75 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर का मूल्य बढ़ने से अब रेस्तरां, होटलों और ढाबों में खाना महंगा हो सकता है।

₹900 रुपए का है घरेलू गैस सिलेंडर

बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती है। हालांकि, अभी सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं किया है, लेकिन इससे पहले 6 अक्टूबर को 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹15 रुपए का इजाफ़ किया गया था। इसके बाद से राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹899.50 रुपए हो गए। इस तरह चेक करें गैस सिलेंडर के दाम रसोई गैस सिलेंडर का दाम ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

Share.

Comments are closed.