Facebook Rebrand As Meta: फेसबुक इंक (Facebook Inc) ने 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार को अपने रीब्रांड के तौर पर अपना नाम बदल दिया। कंपनी ने कहा कि वह खुद को “Meta” के रूप में रीब्रांड करेगी। सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी का नया नाम बताता है कि कंपनी अपने नए मेटावर्स (Metaverse) के निर्माण पर लगी है।

फेसबुक ने कहा कि यह परिवर्तन उसके विभिन्न एप और तकनीक को एक साथ लेकर आएगा। हालांकि इसके कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर को नहीं बदलेगा।

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हम इंटरनेट के अगले अध्याय की शुरुआत में हैं और यह हमारी कंपनी के लिए भी अगला अध्याय है। अगला प्लेटफॉर्म और भी अधिक इमर्सिव होगा। एक ऐसी इंटरनेट की दुनिया जिसे सिर्फ आप देखेंगे ही नहीं, बल्कि महसूस करेंगे। हम इसे मेटावर्स कहते हैं और यह हमारे बनाए गए हर प्रोडक्ट में आएगा.।

देखिए… https://twitter.com/Facebook/status/1453795115701440524?t=ccdymGdGgYgjp_wrpllPLw&s=19

Share.

Comments are closed.