ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी ने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनी की दशा व उसके कारण सभी 12 राशियों पर होने वाले प्रभावों का विवरण दिया है। 

११ अक्तूबर को शनि मार्गी हो गए हैं जिसके कारण कुछ राशि वालों को मिलेगी परेशानियों से छुटकारा!

शनिदेव जब वक्री होते हैं तो जिन जातकों पर साढ़ेसाती और ढैय्या लगी हुई होती है, उनकी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ११ अक्तूबर को शनि वक्री से मार्गी होने पर कुछ राशियों की परेशानियां कम हो जाएंगी।

शनि ग्रह सभी नौ ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की विशेष भूमिका होती है। शनि ग्रह सभी नौ ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। शनिदेव करीब ढाई वर्षों में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। शनि की राशि परिवर्तन सभी राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढ़ैय्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है

शनिदेव इस समय में मकर राशि में विराजमान है और वक्री चाल से चल रहे हैं। ज्योतिष में शनि की व्रकी चाल को उल्टी चाल और मार्गी को सीधी चाल कहा जाता है। शनिदेव जब वक्री होते हैं तो जिन जातकों पर साढ़ेसाती और ढैय्या लगी हुई होती है उनकी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

११ अक्तूबर को शनि वक्री से मार्गी होने पर कुछ राशियों की परेशानियां कम हो जाएंगी। २९ अप्रैल २०२२ को शनि का राशि परिवर्तन होगा जिस कारण से धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति हो जाएगी।

धनु राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में ११ अक्तूबर को शनि मार्गी हो गए हैं। ऐसे में धनु राशि वालों की परेशानियां कुछ कम होंगी। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि की भी परेशानियां कम होंगी।

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। २०२५ में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। तीन राशि पर है शनि की साढ़ेसाती .वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। ऐसे में धनु , मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई है।

धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है। पूरी तरह से साल २०२३ से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरा चरण चलने की वजह से सही समय पर आपके काम नहीं बन रहे होंगे। बीमारियां घेरे हुई हैं और लगातार आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। २०२५ में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती होने की वजह से कई तरह की परेशानियां पीछा करती हैं। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती २३ जनवरी २०२८ को हटेगी।

ज्योतिषी मनुरकर विजयम्, २०२२में शनि की चाल-:

जब-जब शनि राशि बदलते हैं तो किसी एक राशि से साढ़ेसाती हट जाती है तो किसी दूसरी राशि पर शनि की साढ़ेसाती लग जाती है। २९ अप्रैल २०२२ में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिस कारण से धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म हो जाएगा। जबकि मीन राशि पर शनि का साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ जाएगा। १२ जुलाई २०२२ को शनि के दोबारा मकर राशि में ( वक्री ) आने पर धनु राशि पर फिर से साढ़ेसाती चढ़ जाएगी। १७ जानेवारी २०२३ में पूरी तरह से धनु राशि से साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा।

शनी का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

शनि अब ११ अक्टूबर २०२१, सोमवार को सुबह ७ बजकर ४८ मिनट पर मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव १४१ दिन बाद शनि मार्गी हो रहे हैं। मार्गी अवस्था में आते ही शनि प्रभावशाली हो जाएंगे। वक्री अवस्था में शनि कमजोर माने गए हैं।

मेष ♈ राशिफल - धन और सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतें. शनिवार के दिन शनि देव का दान करें। अहंकार से दूर रहें। 
वृषभ ♉ राशिफल - अचानक जॉब और करियर में बाधा आ सकती है. बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी की मधुरता बनाए रखें। 
मिथुन ♊ राशिफल - शनि की ढैया आपकी राशि पर चल रही है। पूंजी के निवेश में सावधानी बरतें। आलस का त्याग करें। 
कर्क ♋ राशिफल - तनाव बढ़ सकता है. लक्ष्य को पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। 
सिंह ♌ राशिफल - व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है. सहयोगियों का सम्मान करें. शनि से जुड़ी चीजों का दान करें। 
कन्या ♍ राशिफल - सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। संबंधों पर असर पड़ सकता है। क्रोध स बचकर रहें। 
तुला ♎ राशिफल - आपकी राशि पर शनि की ढैया है। इसलिए विशेष सावधानी बरतनी होगी। जीवन साथी को नाराज न करें। गलत कार्यों से दूर रहें। 
वृश्चिक ♏ राशिफल - अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। धर्म - कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दूसरों का अपमान करने से बचें। 
धनु ♐ राशिफल - शनि की साढ़ेसाती आपकी राशि पर बनी हुई है। शनि की विशेष दृष्टि है। धोखा मिल सकता है। सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। 
मकर ♑ राशिफल - शनि गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। शनि की साढ़ेसाती चल रही है। आपकी ही राशि में ही शनि मार्गी हो रहे हैं। आलस से दूर रहें। समय पर कार्यों को पूर्ण करें। परिश्रम करने वालों का सम्मान करें। 
कुंभ ♒ राशिफल - साढ़ेसाती का प्रभाव आपकी राशि पर भी है। शनि देव को शांत रखने की कोशिश करें। शनिवार को शनि मंदिर में शनि देव की पूजा करें। गलत संगत से दूर रहें।
मीन ♓ राशिफल - जॉब बदलने की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। विवाद और तनाव की स्थिति से बचें।                            

शुभमस्तु

पं. निलकंठ गुरुजी, मुबई

Share.

Comments are closed.