प्राइवेट डिटेक्टिव किरण गोसावी क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी लेकर बूरे फंस गए हैं। गोसावी पर दर्ज पुराने मामले से मुसीबत खड़ी हो गई। आर्यन के साथ गोसावी की तस्वीर वायरल हुई तो पुलिस की नजर में आ गए। गोसावी एक वांछित आरोपी है। पुणे सिटी पुलिस ने 2018 में गोसावी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुणे के चिनमय देशमुख ने 2018 में किरण गोसावी के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। गोसावी ने देशमुख को पैसों के बदले नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था।









