Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » देश बदलने के लिए सत्ता में आए PM मोदी, सरकार चलाने नहीं : अमित शाह

    देश बदलने के लिए सत्ता में आए PM मोदी, सरकार चलाने नहीं : अमित शाह

    Swaraj MissionBy Swaraj MissionOct 10, 2021 National No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी तारीफ की। संसद टीवी को दिए इंटरव्यू में गृह मंत्री ने कहा कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार जीत रहे हैं। संगठन में पीएम मोदी के आने के बाद बीजेपी मजबूत हुई है। 

    नई दिल्ली: 

    भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 20 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उनकी तारीफ की। संसद टीवी को दिए एक इंटरव्यू में गृह मंत्री ने कहा कि हम पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में लगातार जीत रहे हैं। संगठन में पीएम मोदी के आने के बाद बीजेपी (BJP) मजबूत हुई है।

    पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के हैं तीन कालखंड

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 3 हिस्से किए जा सकते हैं। बीजेपी में आने के बाद पहला कालखंड संगठनात्मक काम का था। दूसरा कालखंड उनके गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल का था और तीसरा राष्ट्रीय राजनीति में आकर वो प्रधानमंत्री बने। ये तीनों कालखंड बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। जैसे जब उनको बीजेपी में भेजा गया वो संगठन मंत्री बने तो उस समय बीजेपी की स्थिति सही नहीं थी।

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली जीत

    भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र भाई के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बहुत धैर्य के साथ प्रशासन की बारीकियों को समझा। विशेषज्ञों को प्रशासन के साथ जोड़ा और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। जब देश में बीजेपी की 2 सीटें आईं तब नरेंद्र मोदी बीजेपी गुजरात के संगठन मंत्री बने और 1987 से उन्होंने संगठन को संभाला। उनके आने के बाद सबसे पहला चुनाव अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का हुआ और पहली बार वहां बीजेपी अपने बूते पर सत्ता में आई।

    पीएम ने बदल दी भुज की सूरत

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री बने जब सबका सरकार पर से विश्वास उठ रहा था। नरेंद्र भाई को तो प्रशासन का कोई अनुभव भी नहीं था। नरेंद्र भाई कभी सरपंच तक नहीं बने थे। हमने भुज के भूकंप के बाद भुज की सूरत बदल दी। पहले भुज में पोस्टिंग को सजा मन जाता था लेकिन आज सब कुछ बदल गया। नरेंद्र भाई के पास स्केल और स्किल दोनों का बैलेंस है। ये बात उनके अंदर शुरू से है। नरेंद्र भाई के मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल के बाद ये विश्वास आया कि ये काम कर सकते हैं।

    गृह मंत्री ने कहा कि कभी कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि भारत एयर स्ट्राइक कर सकता है। ये काम सिर्फ अमेरिका करता था। आज हम 5 से 6 नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। पीएम मोदी ने बहुत ही धैर्य और समर्पण से काम किया।

    अमित शाह ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे पीएम मोदी के साथ शुरू से काम करने का मौका मिला। मैंने कभी पीएम मोदी जैसा श्रोता देखा ही नहीं। वो सबकी बात ध्यान से सुनते हैं और उसके बाद निर्णय करते हैं। कभी-कभी तो हमें भी लगता है कि भाई क्या बार-बार मीटिंग कर रहे हैं लेकिन उनके अंदर धैर्य है। पहले सारे निर्णय बाहर आ जाते थे लेकिन अब सब कुछ बाहर नहीं आता। इसलिए लोगों को लगता है कि सब काम पीएम मोदी कर रहे हैं। पीएम मोदी अनुशासन के साथ काम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे वैचारिक विरोधी हमेशा सत्य को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं। पीएम मोदी जोखिम लेकर फैसले करते हैं। पीएम मोदी डरते नहीं हैं कि सत्ता में ही रहना है. उनका लक्ष्य भारत फर्स्ट का है। पीएम मोदी का संकल्प देश को मजबूत करने का है। देश के अर्थतंत्र में अब कालाधन नहीं चलेगा। पीएम मोदी ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं जिनको छूने में भी लोग डरते थे लेकिन मोदी जी ने ये सभी फैसले लिए।

    गृह मंत्री ने कहा कि अध्यात्म दो तरीके से होता है। एक खुद के लिए काम करना और दूसरा जनता के लिए काम करना तो आज पीएम मोदी वही काम कर रहे हैं। देश के हर घर में नल से पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 18 हजार गांव उस समय बिना खंबे के थे जब मोदी जी ने शपथ ली। अगर हमारी सरकार में कोई करप्शन है तो उसे उजागर कीजिए। कोई कमी है तो लोगों के सामने लाएं।

    #NarendraModi Sarkar Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission
    • Website

    Keep Reading

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    संजय विनायक जोशी का रायपुर प्रवास

    रक्षाबंधन विशेष

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.