नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री

कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री में 7 तरह के अनाज, चौड़े मुंह वाला मिट्टी का एक बर्तन, पवित्र स्थान से लाई गयी मिट्टी, कलश, गंगाजल, आम या अशोक के पत्ते, सुपारी, जटा वाला नारियल, लाल सूत्र, मौली, इलाइची, लौंग, कपूर, रोली, अक्षत, लाल वस्त्र और पुष्प की जरूरत पड़ती है।

घटस्थापना या कलश स्थापना के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए.

उत्तर-पूर्व दिशा को साफ़ कर, मां की चौकी लगाएं। इस पर लाल रंग का साफ़ कपड़ा बिछाकर देवी मां की मूर्ति की स्थापना करें। इसके बाद प्रथम पूज्य गणेश जी का ध्यान करें और कलश स्थापना करें। एक नारियल में चुनरी लपेट दें और कलश के मुख पर मौली बांधे। कलश में जल भरकर उसमें एक लौंग का जोड़ा, सुपारी, हल्दी की गांठ, दूर्वा और एक रुपए का सिक्का डालें। अब कलश में आम के पत्ते लगाकर उस पर नारियल रखें और फिर इस कलश को दुर्गा की प्रतिमा की दाईं ओर स्थापित करें। कलश स्थापना पूर्ण होने के बाद देवी का आह्वान करें।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 👇

https://swarajmission.com/auspicious-time-to-establish-kalash-in-navratri-sent-by-astrologer-pt-neelkanth-guruji/

Share.

Comments are closed.