भिलाई – 11 सितंबर 2021 –
सांसद विजय बघेल को नगर निगम भिलाई में लगातार बढ़ते जा रहे भ्रष्टाचार अनियमितताओं और विसंगतियों के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बघेल ने इस पर गहरी नाराज़ग जताई है तथा इसमें सुधार के लिए निगम के वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा की है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का खात्मा किया जायेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का एक – एक कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा है।सांसद विजय बघेल ने नगर निगम के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर बार- बार नाराजगी जताई है। उनके पास सेक्टर-05 में नवनिर्मित पार्क, जगह-जगह पेवर ब्लाॅक लगाने में गडबड़ियों तथा उद्यानों के सौन्दर्यीकरण में अनियमितताओं की शिकायतें आई हैं।
बताया गया कि ऐसे कई कार्यों में सौ रूपए की जगह में हजार रूपए अनावश्यक व्यय किया जा रहा है। विजय बघेल ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा जिन आवासों को अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है वहांं की सड़कों के निर्माण तथा उसे किनारे पेवर ब्लाक लगाने कि निगम प्रशासन केे द्वारा योजना बनाई गई है। जहां कोई नहीं रहता वहां लाखों रुपए खा कर पेवर ब्लॉक लगाने का काम तैयार किया जा रहा है। इसमें भ्रष्टाचार साफ साफ नजर आता है।
निगम प्रशासन और कांग्रेस के लोग ऐसेे कार्यों के लिए राज्य सरकार से दबाव डलवा कर एनओसी लेनेे की कोशिश कर रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमााई का पैसा भिलाई निगम के द्वारा ऐसे ही अनावश्यक कार्य में खर्च किया जा रहा है। जहां जरूरत है झुग्गी बस्तियों में कॉलोनियों में वहां विकास के काम बिल्कुल नहीं हो रहे हैं, क्योंकि वहां काम सही करना पड़ेगा। लोग देखेंगे और भ्रष्टाचार नहीं कर सकेंगे यह लोग।
उन्होंन कहा कि लग रहा है कि भिलाई निगम में सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए अन्य नेताओं केेे लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिविक सेंटर में बहुत पहले से वाचनालय है। जिसे व्यवस्थित करने की जरूरत है। इसकी मांग यहां के लोगों के द्वारा कई बार उठाई गई है। इसकी अनदेखी, उपेक्षा करते हुए निगम प्रशासन के द्वारा सेक्टर 5 में ही एक नया वाचनालय बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके बारे में भी उन्हें जानकारी मिली है।
एक वाचनालय को व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है दूसरा वाचनालय खोलने की तैयारी की जा रही है सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को फिजूल में उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा ही विकास हो रहा है। विकास की जगह हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। बघेल ने कहा है कि वे ऐसे फिजूल खर्ची की पूरी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। निगम प्रशासन से भी पूरी जानकारी मंगाई जा रही है। निगम प्रशासन को कहीं भी निरंकुश होने नहीं दिया जायेगा।

