श्री गणेश चतुर्थी विशेष
🙏श्री गणेशाय नम:🙏
‼️ जय माता दी ‼️
10 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है गणेशोत्सव।
आइए जाने शुभ मुहूर्त और पूजा विधि –
श्री गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है, जो की इस बार 10 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है।
स्वाति नक्षत्र मध्यान्ह कालीन बेला में श्री गणेश जी का जन्म हुआ था, इस बार 9 तारीख की रात्रि 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 10 तारीख की रात्रि 9 बजकर 55 मिनिट तक चतुर्थी तिथि रहेगी।
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
1:- सुबह 5 बजकर 54 मिनिट से सुबह 8:30 मिनिट तक।
2:- सुबह 11 बजकर 03 मिनिट से मध्यान्ह 1:33 मिनिट तक।
श्री गणेश चतुर्थी पूजा विधि
1:- गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है।
2:- सर्व प्रथम पूज्य गणेश जी की प्रतिमा गोबर या मिट्टी की होनी चाहिए।
3:- निर्मित की हुई श्री गणेश प्रतिमा पूर्व या उत्तर की ओर मुख कर के रखनी चाहिए।
4:- इसके बाद प्राण-प्रतिष्ठा करके षोडष उपचार अथवा पंच उपचार से पूजन करना चाहिए।
5:- विशेष कामना के लिए श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करके दुरवार्चन करें।
6:- रुद्राक्ष की माला या हल्दी की माला से ॐ गं गणपतये नमः मन्त्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
🙏🏻गणपती बाप्पा मोरया🙏






