रायपुर 26 जुलाई 2021 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की शौर्यता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बघेल ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के वीर सपूतों ने अपने अदम्य साहस और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी विजय हासिल कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। देश के इन सपूतों के साहस ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय दिलाई। यह पूरे देश के लिए गौरवशाली दिन हैं।

Share.

Comments are closed.