भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा पर्यावरण पर लिखी गई किताब का विमोचन करते हुए चुटीले अंदाज में कहा कि अगर किताब दिग्विजय सिंह पर लिखी गई होती तो सबसे ज्यादा बिकती।
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर लिखी गई किताब का विमोचन किया। उन्होंने दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कहा कि अगर लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह पर किताब लिखी होती तो वह सबसे ज्यादा बिकती।
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा
देश के पर्यावरण मंत्री की भी भूमिका निभा चुके पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, “पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय है। मैं खुद पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं। इसलिए इसकी अहमियत जानता हूं। राज्य का मुख्यमंत्री रहते अल्प समय में ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर योजनाएं बनाई थी।”







