मानसून सत्र के शुरुआत से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को एक उत्साहवर्धक संदेश दिया है।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने के लिए वैक्सीन आवश्यक है। लेकिन वैक्सीन को लेकर बहुत से डराने वाली खबरें सामने आई हैं। कई लोगों को इसके दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं।
इसी प्रकार के भय को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सकारात्मक संदेश देते हुए कहा है कि, कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन को 'बाहु' (बाहों) में दिया जाता है, जो इसे लेता है वह 'बाहुबली' बन जाता है।
COVID के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ‘बाहुबली’ बन गए हैं। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।
महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस पर संसद में सार्थक चर्चा हो।

