बेंगलुरु : गांधीवादी एवं पूर्व सांसद मेदे गौड़ा का वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते शनिवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

गौड़ा के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के पूर्व सांसद जी मेदे गौड़ा का फेफड़ों की बीमारी के चलते मांड्या अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका अस्तपाल में इलाज चल रहा था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बीएस येदियुरप्पा ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘जी मेडगौड़ा ने गांधी की शिक्षाओं को आत्मसात किया था और कावेरी नदी जल बंटवारे के आंदोलन में सबसे आगे रहे थे।

Share.

Comments are closed.