मुंबई : टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है.एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. महिला का आरोप है कि 2017 से 2020 तक भूषण कुमार ने उसके साथ सबंध बनाए. वहीँ पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ कहने को तैयार नही है. वैसे, डीएन नगर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायकर्ता एक मॉडल बताई जा रही है. उसके अनुसार, काम दिलाने के बहाने भूषण ने उसके साथ संबंध बनाए. पुलिस अब भूषण को बुलाकर उनका बयान दर्ज करेगी उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी. सूत्रों के अनुसार, मामला पुराना और आपसी सहमति का लग रहा है इसलिए पुलिस जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएगी







