Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें
    • बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?
    • मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?
    • संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़
    • सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?
    • वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू
    • स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन
    • रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SwarajMissionSwarajMission
    Subscribe
    Tuesday, April 21
    • Home
    • Astrology
    • Raipur
    • National
      • Chhattisgarh
      • Madhya Paradesh
      • Maharashtra
      • New Delhi
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Odisha
      • Haryana
      • Himanchal
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Uttarakhand
      • West Bengal
    • International
    • Tourism
      • Eco Tourism
      • Chhattisgarh Tourism
    • Politics
    • Social Media
    • Entertainment
    SwarajMissionSwarajMission
    Home » वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला
    वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला

    वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला

    Swaraj Mission Desk ReporterBy Swaraj Mission Desk ReporterJul 15, 2021 Uttar Pradesh No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान योगी सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला है।

    उत्तर प्रदेश की लड़ाई को ‘‘अभूतपूर्व’’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के खतरनाक स्वरूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था लेकिन प्रदेश ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया।

    अपने संसदीय क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने महामारी के खिलाफ काशी क्षेत्र में किए गए प्रयासों की भी जमकर सराहना की।

    बनारस से वफाई और छत्तीसगढ़ से बेवफाई क्यों मोदी जी? – संजीव अग्रवाल

    उन्होंने कहा, ‘‘मुश्किल समय में भी काशी ने दिखा दिया है कि वह रुकती नहीं है और वह थकती भी नहीं है।’’

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने पूरी मानव जाति के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं और इस दौरान कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन काशी सहित अपने उत्तर प्रदेश ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा होगी, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह संभाला, उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार कोरोना को फैलने से रोका, वह अभूतपूर्व है।’’

    प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान फैलने वाले दिमागी बुखार जैसी बीमारियों का उल्लेख करते हुए लोगों को याद दिलाया कि ‘‘वरना उत्तर प्रदेश के लोगों ने वह दौर भी देखा है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘पहले के दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और इच्छाशक्ति के अभाव में छोटे-छोटे संकट भी उत्तर प्रदेश में विकराल हो जाते थे। यह तो 100 साल में पूरी दुनिया पर आई सबसे बड़ी महामारी है। इसलिए कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं।’’

    क्या भाजपा को टक्कर देने के लिए तैयार हो रहा है कांग्रेस का कमल?

    कोरोना के खिलाफ काशी प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत कर यहां स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं खड़ी कीं।

    उन्होंने कहा, ‘‘कठिन समय था लेकिन आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। आप सभी के ऐसे ही कार्यों का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश कोरोना की सबसे ज्यादा जांच करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य है। सबको टीका और मुफ्त टीका अभियान के माध्यम से गरीब, मध्यमवर्ग, किसान, नौजवान सभी को सरकार द्वारा मुफ्त टीका लगाया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के गांवों में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हो या राज्य में अस्पतालों का निर्माण, राज्य में चिकित्सा संसाधन में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है।

    ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन के विषय पर सुकमा एसपी का आदेश पत्र वायरल! आख़िर क्या है सच्चाई?

    उन्होंने कहा, ‘‘चार साल पहले तक जहां उत्तर प्रदेश में दर्जनभर मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, उनकी संख्या आज करीब करीब चार गुना हो चुकी है। बहुत सारे चिकित्सा कॉलेजों का निर्माण अपने अलग-अलग चरणों में है। अभी उत्तर प्रदेश में करीब 550 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।’’

    उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और आईसीयू जैसी सुविधाएं निर्मित करने का जो बीड़ा उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाया है वह सराहनीय है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा ‘‘मेडिकल हब’’ बन रही है और जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है।

    #Prime Minister Modi #Varanasi #Yogi Government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Swaraj Mission Desk Reporter

    Keep Reading

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    रक्षाबंधन विशेष

    रीयल एस्टेट निवेशकों के लिए तेज़ी से उभरता शहर – स्वराज मिशन की खास रिपोर्ट

    देश में एक बार फिर बनेगी मोदी सरकार – एक्सिट पोल

    पत्रकार पर किए गए मुकदमे के विरुद्ध समाचार दर्पण 24 परिवार छेड़ी जंग

    यूपी में भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Astrology

    मकर संक्रांति और एकादशी! क्या है संशय?

    Jan 13, 2026

    रमाकांत महाराज से जानिये अनंत चतुर्दशी को गणेश विसर्जन के विषय में

    Sep 13, 2024

    2024 के पहले सूर्य ग्रहण पर ज्योतिष गुरू पं. नीलकंठ गुरूजी की राय

    Apr 8, 2024

    आज लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, पढ़िए रोचक जानकारी

    Oct 28, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Mar 24, 2023

    प्रत्येक जनमानस के घर में हो श्रीरामचरितमानस – भैयाजी

    Jan 22, 2023

    तेंदुआ धाम के राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे पद्म विभूषण जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य – भैयाजी

    Jan 21, 2023

    पं. नीलकंठ गुरूजी द्वारा प्रेषित आज का राशि फल

    Jan 17, 2023
    Latest Posts

    आइए जानते हैं रायपुर की कुछ रोचक बातें

    Apr 20, 2026

    बुनियादी सुविधाओं से जनता वंचित, ऐसा क्यों?

    Apr 18, 2026

    संजय जोशी फिर आ रहे हैं छत्तीसगढ़

    Jan 10, 2026

    सड़कों पर धूल, किसकी है भूल?

    Nov 7, 2025

    वन विभाग ने किया हाथियों का सफल रेस्क्यू

    Nov 4, 2025

    स्वराज मिशन की खबर का असर, हरकत में आया प्रशासन

    Sep 26, 2025

    रायपुर में सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों में गिरते लोग

    Sep 25, 2025

    शाश्वत हिंदू जागृति में दिए गए नवीन दायित्व

    Sep 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Designed by Shubham Sahu - RTISPL==||||==Create Your Own News Portal Website.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.