छत्तीसगढ़ में निलंबित ADG जी पी सिंह की रिट याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। आज दिनांक 15 जुलाई 2021 को जीपी सिंह के प्रकरण पर WPCR/9122/2021 लगाया गया था जिसमें जीपी सिंह की ओर से पैरवी करते हुए किशोर भादुड़ी के द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई है।
ये याचिकाएं सातवें और ग्यारहवें नंबर पर थीं, जिनकी साथ में ही सुनवाई की गई। याचिकाकर्ता की ओर प्रस्तुत तर्क को सुनने के बाद अदालत ने निर्देश जारी कर दिए।
निलंबित ADG और EOW के प्रकरण में आरोपी होने के साथ साथ राजधानी के कोतवाली थाने में राजद्रोह के आरोपी बनाए गए जी पी सिंह ने इस पूरे मामले में याचिका दायर कर न्यायालय से संरक्षण माँगा है।
जीपी सिंह ने याचिका दायर कर इस पूरी जाँच और दर्ज प्रकरणों को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताते हुए CBI जाँच की माँग करते हुए अपने विरुद्ध चल रही सभी कार्रवाइयों पर रोक लगाने की याचना की है।
राज्य सरकार की ओर से ऐडिश्नल एजी अमृतो दास खड़े हुए थे।
जस्टिस नरेंद्र व्यास की कोर्ट ने जीपी सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की और निर्देशित किया कि याचिका पर राज्य जवाब दाखिल करे,और साथ ही सुनिश्चित करे कि केस डायरी भी उपलब्ध हो। हाईकोर्ट इस मामले में अगले 21 जुलाई को सुनवाई करेगा।







