नोएडा में कार डिवाइडर से टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए, तकरीबन रात को 1:00 बजे हुआ यह हादसा…

नई दिल्ली : आज सुबह सुबह एक बुरी खबर आ रही है. निजी न्यूज चैनल में कार्यरत वरिष्ठ एंकर रवि शर्मा का निधन हो गया है. बताया जाता है कि बीती रात रवि शर्मा का एक्सीडेंट हुआ था. उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका.

जानकारी के अनुसार पता चला है कि रात एक बजे डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई थी. रवि को दो बच्चे हैं. सड़क हादसे में रवि के निधन से टीवी मीडिया के लोग शोक संतप्त हैं. जिन्हें भी ये सूचना मिल रही है वो यकीन नहीं कर पा रहा है कि रवि अब इस दुनिया में नहीं हैं.

सहारा समय, आजतक जैसे संस्थान में भी अपनी सेवाएं दे चुके रवि शर्मा के अचानक इस तरह चले जाने से हर कोई स्तब्ध है.

Share.

Comments are closed.