कोरबा। छत्तीसगढ़ में 40 फ़ीसद यात्रा किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर पूरे प्रदेश भर में बस चालकों ने हड़ताल की है।

हड़ताल में भले ही बस चालकों को फायदा ना हुआ हो लेकिन ऑटो चालकों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बंपर कमाई की है। रेल यात्रा कर कोरबा पहुंचने वाले लोगों से 5 से 7 किलोमीटर के लिए ऑटो चालक द्वारा 200 से 250 रुपए लिए गए।

हालात ऐसे बने कि कुछ लोग मजबूरी में ऑटो पर सवाल हुए और कुछ लोगों ने पदयात्रा करने पर विश्वास जताया।बसों की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को हो रही है आपदा को अवसर बनाते हुए ऑटो चालक भी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे और यात्रियों से मनमानी रकम वसूल कर रहे हैं।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो और बसों की हड़ताल जल्दी समाप्त नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आम जनता के जेब में भारी मार पड़ सकता है।

Share.

Comments are closed.