धरमजयगढ़। सोमवार बीते शाम तकरीबन 6 बजे के आसपास धरमजयगढ़ रेंज के नरकालो गांव के कोलमार बहला में वृद्ध ग्रामीण को हांथी के कुचलने से मौत हो गयी।

बताया जा रहा है, की मृतक दिलीप सिंह राठिया अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ पास के गांव नरकालो से रथ यात्रा से वापस खेत के रास्ते से घर लौट रहे थे। उसी दौरान कोलमार बहला के पास पहले से मौजूद दंतैल हांथी से उनका आमान-सामना हो गया।

इस दौरान जैसे तैसे पत्नी लक्ष्मी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गई लेकिन, दुर्भाग्य वश मृतक दिलीप हांथी के जद में आ गया और फिर हांथी ने उसे दौड़ाकर सुंड से पककडकर पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया।

शाम‌ रात हो जाने की वजह से आगे की आवश्यक कार्रवाई नहीं की जा सकी । रात भर शव के पास वनकर्मी और गांववासी पहरेदारी करते रहे।

Share.

Comments are closed.