रायपुर। पूरे देश में आज हर्षोल्लास के साथ जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी हालांकि कोरोना के चलते अलग-अलग जगहों पर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए यह रथयात्रा निकलेगी।इस दौरान कोरोनावायरस का भी पालन करना अनिवार्य होगा।
वहीं भगवान जगन्नाथ यात्रा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
CM बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।
वही प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं हैं इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।







