विश्व भर में व्याप्त कोरोना महामारी के बीच अब सूरज की सतह से उठे भयंकर तूफान से एक बार फिर पृथ्वी पर नई मुसीबतें बढ़ सकती हैं। सूरज की सतह से उठा यह महा तूफान 1609344 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।
इस तूफान को लेकर वैज्ञानिकों का अंदेशा है कि यह सोलर स्ट्रोम रविवार या सोमवार को किसी भी समय पृथ्वी से टकरा सकता है और यदि ऐसा हुआ तो सैटेलाइट चैनलों में बाधा आ सकती है।
विमानों की उड़ान, रेडियो सिगनल, कम्युनिकेशन और मौसम पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है या फिर दुनिया भर से बिजली गुल हो सकती है।
वहीं वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी दक्षिणी अक्षांश पर रहने वाले लोग रात के वक्त आसमान में खूबसूरत अरोरा देख पाएंगे।







