रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की अचानक तबियत बिगड़ गई है जिसके बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जगदलपुर से एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। रायपुर आते ही बग़ैर देरी उन्हें रामकृष्ण अस्पताल पहुँचाया गया है, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सक परीक्षण कर रहे हैं।

मंत्री लखमा ने अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना दी जिसके बाद उन्हें एयरलिफ़्ट कर राजधानी स्थित अस्पताल रामकृष्ण में भर्ती कराया गया। मंत्री कवासी लखमा को हाल ही में बस्तर के ज़िलों का प्रभारी बनाया गया हैं। वे दौरे पर थे और दौरे के अंतिम चरण में आज सुकमा रवाना होने वाले थे, तभी उन्होंने गंभीर अस्वस्थता की जानकारी दी।

Share.

Comments are closed.