रायपुर. राज्य सरकार ने अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने वाले भारतीय पुलिस सेवा 1994 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह (ADG GP Singh) को निलंबित कर दिया है। गृहविभाग के उपसचिव मुकुंद गजभिये द्वारा सोमवार को देर रात इसका आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि आईपीएस जेपी सिंह के घर एसीबी की छापा कार्यवाही लगभग 63 घंटे चली जिसमे एसीबी को आईपीएस अधिकारी के यहां से 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियों समेत सोने की पट्टी,और 16 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं।एसीबी ने 1000 पन्नों के दस्तावेज जब्त किए है..
इसमें ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1बी) 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने का हवाला देते हुए इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) के खिलाफ माना गया है। बता दें कि जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस समय वह निदेशक राज्य पुलिस अकादमी के पद पर पदस्थ थे।







