नई दिल्ली : ट्विटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है अब मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में ट्विटर इंडिया के प्रबंधक निदेशक मनीष माहेश्वरी और एक गैर सरकारी संस्थान के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता ने दोनों पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप लगाया है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

अधिवक्ता आदित्य सिंह देशवाल ने शिकायत करते हुए डीसीपी साइबर सेल से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में एथीस्ट रिपब्लिक नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई भगवान काली की एक तस्वीर संलग्न करते हुए कहा है कि यह तस्वीर न केवल आपत्तिजनक है बल्कि इसे चिढ़ की भावना के साथ एक समुदाय को अपमानित करने के लिए साझा किया गया है। उन्होंने इसके पीछे दुश्मनी और घृणा को कारण बताया है।

अधिवक्ता ने बताया कि यह कहना गलत नहीं होगा कि उक्त ट्विटर यूजर ने जानबूझकर ये सब पोस्ट किया है, जिससे एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावना आहत हो सके। वहीं दूसरी ओर ट्विटर ने भी इस तरह के अपमानजनक कंटेंट को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ऐसा करके ट्विटर भी इस तरह के अपराध को बढ़ावा दे रहा है

Share.

Comments are closed.