नई दिल्ली : बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल मिली जानकारी के अनुसार एक्टर आमिर खान और और किरण राव ने तलाक ले लिया हैं. उनके तलाक की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. दोनों ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की खबर को फैंस के साथ शेयर करते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है. बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है.

अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी. अब उनके अलग होने की खबर से फैंस जरूर शॉक्ड होंगे. वही, आमिर और किरण द्वारा जारी किए गए स्टेटेमेंट में कहा गया है कि, इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में.

आगे इसमें लिखा है, हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं. हमारे रिश्ते में इस विकास के बारे में उनके निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतने सुरक्षित नहीं करते.

Share.

Comments are closed.