नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 44,111 नये मामले सामने आये हैं, वहीं एक दिन में 738 और लोगों की मौत हो चुकी है. इसी अवधि में 57,477 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. संक्रमण के नये मामलों के साथ अब तक देश में 3,05,02,362 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार देश में अभी एक्टिव केस 4,95,533 हो गये हैं. देश में अब तक 4,01,050 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है.

Share.

Comments are closed.