रायपुर : आज शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल के दाम बढ़ा दिये गए है जिससे पहली बार मुंबई में इसकी कीमत 105 रुपये, चेन्नई में 100 रुपये और दिल्ली और कोलकाता में 99 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई।

भारत के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 40 पैसे तक महँगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।

मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महँगा होकर 105.24 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। डीजल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। चेन्नई में भी पेट्रोल सौ रुपये के पार निकल गया। वहाँ इसकी कीमत 33 पैसे बढ़कर 100.13 रुपये प्रति लीटर हो गई जबकि डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

कोलकाता में पेट्रोल 40 पैसे महँगा होकर 99.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल के दाम इस प्रकार रहे:

पेट्रोल रुपये/लीटर दिल्ली में 99.16,मुंबई में 105.24,चेन्नई में 100.13,कोलकाता में 99.04

Share.

Comments are closed.