नई दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने काफी हद तक सफलता हासिल कर ली है यही वजह है कि देश में ना सिर्फ संक्रमण के मामले घटे हैं, बल्कि रिकवरी रेट भी 96 प्रतिशत से अधिक हो गया है, इसका श्रेय कोरोना वायरस के खिलाफ उचित व्यवहार, उचित इलाज और वैक्सीनेशन को जाता है. कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरह देश में बर्बादी मचाई उसके बाद सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान को युद्धस्तर पर चलाया है ताकि कोरोना को परास्त किया जा सके.

18-44 साल तक के 9.61 करोड़ लोगों को टीका दिया जा चुका

गुरुवार शाम सात बजे तक भारत में टीकाकरण की कुल संख्या लगभग 34 करोड़ (33,96,28,356) पहुंच गयी है. गुरुवार को एक दिन में 38.17 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया. इसमें कोरोना वैक्सीन का एक डोज और दोनों डोज लेने वाले व्यक्ति शामिल हैं. वहीं 18-44 साल तक के 9.61 करोड़ लोगों को टीका दिया जा चुका है. यह आंकड़ा भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है.

भारत में कोरोना टीका का एक डोज लेने वालों की संख्या 27 करोड़ 90 लाख 72 हजार 435 है, जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या छह करोड़ पांच लाख 55 हजार 921 है. 45 साल के अधिक के लोगों में एक डोज लेने वालों की संख्या आठ करोड़ 91 लाख से अधिक है जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या एक करोड़ 68 लाख 22 हजार पांच है.

Share.

Comments are closed.