:
नई दिल्ली : भारतीय कंपनी जायडस कैडिला ने अपने कोरोना टीके के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है. इसके लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) को पत्र लिखा गया है. कंपनी का दावा है कि उनका टीका 12 साल से ऊपर के सभी लोगों को लगाया जा सकता है. इस कोरोना टीके का तीसरे चरण का ट्रायल हो चुका है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी. अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जायडस कैडिला की डीएनए वैक्सीन का बच्चों पर जल्द ट्रायल शुरू हो जाएगा. फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (डीसीजीआई) से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है.
गौरतलब है कि, जायडस कैडिला वैक्सीन के तीनों चरणों का ट्रायल पूरा हो चुका है. जिसके बाद जायडस कैडिला ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के सामने अपनी डीएनए वैक्सीन जाइकोव-डी के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी की मांग की है. ऐसे में अगर डीसीजीआई की ओर से जायडस कैडिला वैक्सीन की अर्जी मंजूर कर ली जाती है तो बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है.

