नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर आज अपराह्न 3 बजे डॉक्टरों को संबोधित करेंगे। पीएम आज नेशनल डॉक्टर्स-डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(IMA) के एक कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों की साहस-समर्पण और कार्य को याद करके सम्मानित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा,“भारत को कोविड-19 से लड़ने में सभी डॉक्टरों के प्रयासों पर गर्व है। 1 जुलाई राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में चिन्हित है। कल अपराह्न 3 बजे @IMAIndiaOrg द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर समुदाय को संबोधित करूंगा।”
कोरोनाकाल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए कई डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है। इस बार का नेशनल डॉक्टर्स डे ऐसे ही यौद्धाओं को समर्पित है। जानकारी के अनुसार बता दें कि देश में 12 लाख 89 हजार रजिस्टर्ड डॉक्टर्स हैं। जो इस समय सेवाएं दे रहे हैं, उनकी संख्या करीब 10 लाख 31 हजार है। देश में 3 लाख 60 हजार डॉक्टरों की कमी है।