नई दिल्ली : दिल्ली से एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी प्रकाश में आई है दरअसल बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में जूते के तलवे बनाने वाली एक फैक्ट्री में बुधवार को सुबह आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया था और तुरंत दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share.

Comments are closed.