अहमदाबाद: गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट www.gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

दरअसल गुजरात बोर्ड के आज यानी 30 जून को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है. इस वर्ष सभी स्टूडेंट्स को पास कर दिया गया है, यानी रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. दरअसल, कोरोना महामारी के बीच 8 लाख 57 हज़ार स्टूडेंट्स को मास प्रमोशन दिया गया है. गुजरात शिक्षा बोर्ड ने ऑफिशल वेबसाइट gseb.org पर कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया है.

गुजरात बोर्ड के इतिहास में ये पहली दफा है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 100 फीसद

स्कूलों को लॉगिन करके वेबसाइट से परीक्षा परिणाम डाउनलोड करके स्टूडेंट्स को देना होगा. गुजरात बोर्ड के इतिहास में ये पहली दफा है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 100 फीसद रहे हैं. गुजरात बोर्ड ने इस साल 10वीं के सभी स्टूडेंट्स को मास प्रमोशन दिया है. गुजरात बोर्ड के 10वीं कक्षा के 8.57 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं. गत वर्ष के मुकाबले इस साल 3.76 लाख ज्यादा छात्र पास हुए हैं. जिसमें 17 हज़ार छात्रों को A-1 ग्रेड प्राप्त हुआ है.

बता दें कि इस वर्ष गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के 8.57 लाख स्टूडेंट्स में से 4,90,472 छात्र, जबकि 3,66,722 छात्राएं शामिल हैं. बता दें कि गुजरात बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया था और राज्य बोर्ड द्वारा विकसित मानदंड के आधार पर स्टूडेंट्स का मूल्यांकन किया गया है. इस साल मास प्रमोशन में 10वीं के परिणाम 9वीं कक्षा के दोनों सेमेस्टर और 10वीं कक्षा के सेमेस्टर एक के परिणाम के आधार पर परिणाम तैयार किए गए हैं.

Share.

Comments are closed.