नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस महामारी ने प्रत्येक क्षेत्र को भारी प्रभावित किया है वही इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझने के पश्चात् भारत में स्थिति अब सामान्य होने लगी हैं। निरंतर तीसरे दिन कोरोना वायरस केस 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं तथा मौत की संख्या भी कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 45,951 नए कोरोना मामले आए तथा 817 संक्रमितों की जान चली गई है। इससे पूर्व सोमवार को 46,148 तथा मंगलवार को 37,566 कोरोना के मामले आए थे। वहीं बीते 24 घंटे में 60,729 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं मतलब कि कल 15,595 सक्रीय मामले कम हो गए।
कोरोना संक्रमण के ताजा हालात:- कुल कोरोना मामले- तीन करोड़ 3 लाख 62 हजार 484, कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 94 लाख 27 हजार 330, कुल सक्रीय मामले- 5 लाख 37 हजार, कुल मौत- 3 लाख 98 हजार 454..
वही देश में निरंतर 48वें दिन कोरोना वायरस के नए केसों से अधिक रिकवरी हुई हैं। 29 जून तक देशभर में 33 करोड़ 28 लाख कोरोना टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले दिन 36.51 लाख टीके लगाए गए। वहीं अबतक 41 करोड़ कोरोना जांच की जा चुकी हैं। पिछले दिन लगभग 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका सकारत्मकता दर 3 फीसदी से अधिक है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.31 फीसदी है जबकि रिकवरी दर लगभग 97 फीसदी है। सक्रीय मामले 2 फीसदी से कम हैं। कोरोना सक्रीय मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है।







