नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश से सड़क हादसे की बड़ी जानकारी प्रकाश में आई है दरअसल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस बारे में बताया.
पौंटा साहिब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीर बहादुर ने बताया कि बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन शिल्लई उपमंडल में पाशेंग के पास गहरी खाई में गिर गया. यह जगह पौंटा साहिब और शिल्लई उपमंडलों की सीमा पर स्थित है.
वहीँ पौंटा साहिब के डीएसपी ने बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं और वहां पहुंचने के बाद ही वह घटना को लेकर कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे.







