श्रीनगर : लद्दाख से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल लद्दाख में सोमवार को 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। वहीँ जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई अब तक कोई सूचना नहीं

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप लेह में सुबह छह बज कर 10 मिनट पर आया। भूकंप का केन्द्र 34.49 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.43 डिग्री पूर्व देशांतर पर जमीन में 18 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई अब तक कोई सूचना नहीं है।

Share.

Comments are closed.